आपके एण्ड्रॉयड फ़ोन के लिए हिंदी / मराठी में प्रेडिक्टिव टैक्स्ट इनपुट सुविधा युक्त देवनागरी टाइपिंग औजार - एडॉप्टैक्स्ट

SHARE:

एडॉप्टैक्स्ट एक कृत्रिम बुद्धि युक्त टैक्स्ट इनपुट औजार है जो आपकी लेखन शैली को जैसे जैसे आप टाइप करते जाते हैं, वैसा अपनाता जाता है और अप...

image

एडॉप्टैक्स्ट एक कृत्रिम बुद्धि युक्त टैक्स्ट इनपुट औजार है जो आपकी लेखन शैली को जैसे जैसे आप टाइप करते जाते हैं, वैसा अपनाता जाता है और अपनी मेमोरी में रखता है. इसका सामान्य सा मतलब है - आपके द्वारा बारंबार टाइप किए जाने वाले शब्दों को यह पहले ही पहचान कर आपके लिए खुद ब खुद टाइप कर देता है. यही नहीं, इसमें स्वचालित त्रुटि सुधार सुविधा भी है जो संदर्भ के मुताबिक कार्य करता है. इसमें बहुत से शब्दकोश भी हैं. इसमें आप मराठी/हिंदी समेत अन्य 50 भाषाओं में भाषाई  एड आन जोड़कर  टाइप कर सकते हैं.

 

यह टचस्क्रीन और कीबोर्ड दोनों में ही कार्य के लिए ऑप्टीमाइज्ड है.

 

एडॉप्टैक्स्ट को गूगल प्ले की साइट से यहाँ से डाउनलोड कर इंस्टाल करें -

 

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.kpt.adaptxt.beta

 

 

डाउनलोड के बाद Adaptxt को सक्रिय करने के चरण:

1) जाएं सेटिंग्स > "भाषा व कुंजीपटल"
2) स्क्रॉल कर नीचे जाएं और पाएं "Adaptxt Beta", चेक बॉक्स को टिक करें और चुनें "ठीक"
3) नीचे “Adaptxt Beta सेटिंग्स” पर टैप करें
4) "ऍड-ऑन प्रबंधक" पर टैप करें और सूची में से किसी भी ऍड-ऑन को चुनें
5) किसी भी पाठ अनुप्रयोग को खोलें
6) पाठ इनपुट क्षेत्र में जाकर स्पेस-बार को तब तक दबाकर रखें जब तक एक पॉप-अप मेन्यू न आ जाए
7) चुनें "Input Method" और "Adaptxt Beta"
8) Adaptxt कुंजीपटल आपके डिफ़ॉल्ट एण्ड्रॉयड कुंजीपटल की जगह ले लेगा

 

यदि आप कुछ पूछना चाहते हैं तो एडॉप्टैक्स्ट सपोर्ट फोरम पर जाएं:
www.adaptxt.com/adaptxtlive/support/android

या सामान्य सवालों के लिए बारंबार पूछे जाने वाले सवाल देखें:
www.adaptxt.com/adaptxtlive/FAQ/Android

 

एडॉप्टैक्स्ट में समर्थित भाषाएं:

• अरबी - العربية
• बास्क - Euskara
• बेलारूसी - Беларуская
• बुल्गारियन - Български
• कातालान - Català
• क्रोएशियन - Hrvatski
• चेक - Čeština
• दानिश - Dansk
• डच - Nederlands
• अंग्रेजी (ब्रिटिश) - English (UK)
• अंग्रेजी (अमेरिकी) - English (UK)
• एस्टोनियन - Eesti
• फिलीपीनो - Filipino
• फिन्निश - Suomi
• फ्रेंच (कनाडाई) - Français (CA)
• फ्रेंच (फ्रांसीसी)- Français
• फ्रेंच (चाड) - Français (CH)
• गेलिसियन - Galego
• जर्मन - Deutsch
• ग्रीक - Ελληνικά
• हौसा – Hausa
• हीब्रू - עִבְרִית
• हिन्दी
• हिंग्लिश - Hinglish
• हंगेरियन - Magyar
• आइसलैण्डिक - Íslenska
• इंडोनेशियन - Bahasa Indonesia
• इटालियन - Italiano
• लातवियन - Latviešu
• लिथुआनियन - Lietuvių
• मलय - Bahasa Melayu
• मराठी
• नॉर्वेजियन - Norsk
• फारसी - فارسی‎
• पोलिश - Polski
• पुर्तगाली (ब्राजीलियन) - Português (BR)
• पुर्तगाली (पुर्तगाली)- Português (PT)
• रोमानियन - Română
• रूसी - Русский
• सर्बियन (लैटिन) - Srpski
• सर्बियन (सिरिलिक) - Српски
• स्लोवाक - Slovenčina
• स्लोवेनियन - Slovenščina
• स्पेनिश (स्पेन) - Español (ES)
• स्पेनिश (लातिनी अमेरिक) - Español (LA)
• स्वीडिश - Svenska
• तुर्की - Türkçe
• उक्रेनियन - Українська
• उर्दू - اُردوُ
• वियतनामीज़ - Tiếng Việt

COMMENTS

BLOGGER: 4
  1. बाप रे, छोटी सी जान, इतने सारे काम..

    जवाब देंहटाएं
  2. बकवास कीबोर्ड है, शिफ़्ट कुंजी दबाने से अक्षर बदलते नहीं, उसके नीचे अंक दिखलाने की जो कुंजी है उसको दबाने से बाकी वर्णमाला दिखती है, लेकिन इसका अर्थ यह है कि अंक नहीं टाइप किए जा सकते, उसका कोई विकल्प नहीं सिवाय इसके कि आप भाषा बदल के अंग्रेज़ी करें। कीबोर्ड इंस्क्रिप्ट नहीं जान पड़ता, मुझें चन्द्रबिंदु और ऑ नज़र नहीं आए (हो सकता है जल्दी में न दिखे हों)। लेकिन एक बात तय है, इसको अभी इस्तेमाल करके देखा और ५ मिनट में ही हटा दिया क्योंकि रखने लायक नहीं लगा। हिंदी लिखने के लिए फिलहाल गो कीबोर्ड ही बढ़िया है! :)

    जवाब देंहटाएं
आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

तकनीकी ,1,अनूप शुक्ल,1,आलेख,6,आसपास की कहानियाँ,127,एलो,1,ऐलो,1,कहानी,1,गूगल,1,गूगल एल्लो,1,चोरी,4,छींटे और बौछारें,148,छींटें और बौछारें,341,जियो सिम,1,जुगलबंदी,49,तकनीक,56,तकनीकी,709,फ़िशिंग,1,मंजीत ठाकुर,1,मोबाइल,1,रिलायंस जियो,3,रेंसमवेयर,1,विंडोज रेस्क्यू,1,विविध,384,व्यंग्य,515,संस्मरण,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,स्पैम,10,स्प्लॉग,2,हास्य,2,हिंदी,5,हिन्दी,509,hindi,1,
ltr
item
छींटे और बौछारें: आपके एण्ड्रॉयड फ़ोन के लिए हिंदी / मराठी में प्रेडिक्टिव टैक्स्ट इनपुट सुविधा युक्त देवनागरी टाइपिंग औजार - एडॉप्टैक्स्ट
आपके एण्ड्रॉयड फ़ोन के लिए हिंदी / मराठी में प्रेडिक्टिव टैक्स्ट इनपुट सुविधा युक्त देवनागरी टाइपिंग औजार - एडॉप्टैक्स्ट
http://lh6.ggpht.com/-TvQbCkmmpr8/T-WmFFw0zjI/AAAAAAAAMpM/Gk9Z6x4g5yI/image_thumb%25255B2%25255D.png?imgmax=800
http://lh6.ggpht.com/-TvQbCkmmpr8/T-WmFFw0zjI/AAAAAAAAMpM/Gk9Z6x4g5yI/s72-c/image_thumb%25255B2%25255D.png?imgmax=800
छींटे और बौछारें
https://raviratlami.blogspot.com/2012/06/blog-post_23.html
https://raviratlami.blogspot.com/
https://raviratlami.blogspot.com/
https://raviratlami.blogspot.com/2012/06/blog-post_23.html
true
7370482
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content