व्यंग्यविविध|तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें आसपास की कहानियाँ


इस ब्लॉग में खोजकर पढ़ें :
Custom Search

शुक्रवार, 24 जून 2011

किसी हिंदी ब्लॉग का पहला-पहला विज्ञापन

वस्तुतः हिंदी ब्लॉग तो नहीं, पर हिंदी ब्लॉगों से जुड़े ब्लॉग मंच का ये विज्ञापन पिछले कुछ दिनों से दिखाई देता रहा था-
ब्लॉगमंच को हार्दिक शुभकामनाएँ. हम जानना चाहेंगे कि उनका यह प्रयोग कितना सफल रहा है. यह भी जानना चाहेंगे कि उन्होंने विज्ञापन में कितने खर्च किए, कितने वसूल हुए और प्रतिफल में पाठक-प्रयोक्ता संख्या में क्या और कितनी वृद्धि हुई.

और, इधर कुछ दिन से यत्र तत्र हिंदी में गूगल एडसेंस विज्ञापन फिर से दिखाई देने लगे हैं-

है

क्या गूगल एडसेंस हिंदी जल्द ही वापस आ रहा है ?
लगता तो है.
मगर दारोमदार ब्लॉगमंच जैसे प्रयोग के सफल होने पर है. नहीं तो कोई विज्ञापनदाता यहाँ माल गंवाने क्यों आएगा भला?
--
स्क्रीन शॉट में चीजों की वर्तनी गलत दिख रही है वो नए लिनक्स तंत्र में फ़ॉन्ट रेंडरिंग की समस्या के कारण  है.

6 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

  1. अपने ब्लॉग में विज्ञापन दें या ब्लॉग का विज्ञापन दें।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. लाइव सोशल डॉट कॉम और आईसीआईसीआई के विज्ञापन पिछले कई दिनों से दिख रहे हैं। हिन्‍दी की वेबसाइट पर कभी कभार इन विज्ञापनों को डिस्‍प्‍ले किया जा रहा है। कुछ दिन पहले एडसेंस ने कहा था कि अन्‍य कई भाषाओं में विज्ञापन शुरू किए जा रहे हैं... लेकिन हिन्‍दी का जिक्र तो नहीं था...

    अब सबसे तेज उभरती अर्थव्‍यवस्‍था को नीचे गिरते गूगल विज्ञापन भी नजरअंदाज तो नहीं कर सकते।


    दुखद बात यह है कि बीते वित्‍तीय वर्ष में गूगल एडसेंस की कमाई में गिरावट आई है। जब विज्ञापनों का दौर अपनी स्‍वर्णिम आभा खो रहा है, तब हिन्‍दी में विज्ञापन भी मिलेंगे तो इतना अधिक लाभ होना संदिग्‍ध है जितना दो साल पहले हो सकता था।

    खैर जो भी मिले, नहीं से तो अच्‍छा है... :)

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. बहुत अच्छी जानकारी| धन्यवाद||

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.

कुछ अच्छे चुनिंदा हिंदी ब्लॉग पढ़ने के लिए यहाँ जाएँ

आपकी प्रतिक्रियाएँ