व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

Tuesday, February 12, 2008

अब दीजिए कम्प्यूटर के सारे कमांड हिन्दी में...


ये सुविधा अब तक यूनिक्स व लिनक्स (संभवतः मॅक में भी,) तंत्रों में ही उपलब्ध थी. परंतु अब विंडोज पावरशैल के जरिए न सिर्फ आप हिन्दी में कमांड देकर अपने विंडोज अनुप्रयोगों को चालू बन्द कर सकते हैं, बल्कि हिन्दी में स्क्रिप्ट भी बना सकते हैं – जिनमें पाइप इत्यादि का प्रयोग कर अपने कठिन क्म्प्यूटिंग कार्यों को आसान बना सकते हैं.

आप हिन्दी में कमांड का प्रयोग अलियास बनाकर ही कर सकेंगे - यानी हिन्दी में अंतर्निर्मित कमांड नहीं हैं. उदाहरण के लिए विंडोज पावरशैल के सेट-अलियास कमांड का प्रयोग कर नोटपैड के लिए निम्न अलियास बना सकते हैं –

Set-Alias नोटपैड "c:\windows\notepad.exe"

अब आप विंडोज पावरशैल के कमांड इनपुट विंडो (शैल टर्मिनल) में हिन्दी में नोटपैड कमांड देकर आप नोटपैड प्रारंभ कर सकते हैं.

यदि आप नोटपैड मेरी फ़ाइल कमांड देंगे, तो नोटपैड प्रारंभ होगा, यदि मेरी फ़ाइल टैक्स्ट फ़ाइल मौजूद होगा तो उसे खोलकर आपके सामने प्रस्तुत करेगा नहीं तो आपसे उस नाम की नई फ़ाइल बनाने के लिए आपसे पूछेगा.

आप अन्य अनुप्रयोगों के लिए भी अलियास बना सकते हैं. उदाहरण के लिए एमएस वर्ड के लिए यदि आप दस्तावेज़ के नाम से अलियास बनाते हैं तो निम्न तरह से बनाएँ –

Set-Alias दस्तावेज़ "C:\Program Files (x86)\Microsoft Hindi Office\Office12\winword.exe"

और, अब आपको एमएस वर्ड को खोलने के लिए स्टार्ट मेन्यू में जाकर माउस क्लिक करने की आवश्यकता नहीं है. विंडोज पावरशैल में कमांड दें दस्तावेज़. बस, आपका एमएस वर्ड चालू हो जाएगा.

यहाँ पर पावरशैल का टर्मिनल विंडो दस्तावेज को सही तरीके से दिखा नहीं पा रहा है. आधे अक्षरों को हलन्त युक्त दिखा रहा है. लिनक्स तंत्रों में भी कुछ ग्राफ़िकल शैल को छोड़ दें तो शैल टर्मिनल में इस किस्म की समस्या अभी बरकरार है. अगले संस्करणों में उम्मीद करें कि इन्हें ठीक कर लिया जाएगा.

इन अलियासों के जरिए विंडोज पावरशैल में हम अन्य यूनिकोडित भाषाओं में भी मसलन पंजाबी या गुजराती में भी कमांड बनाकर उनमें काम कर सकते हैं.

विंडोज पावरशैल के लिए वृहत गाइड भी है, जिसकी सहायता से आप कठिन स्क्रिप्टिंग हिन्दी में भी कर सकते हैं. परंतु वो अंग्रेजी हिन्दी की मिक्स खिचड़ी होगी. उम्मीद करें कि शीघ्र ही विंडोज पावरशैल हमें पूरा हिन्दी में ही मिलेगा. अभी यह अर्ली अल्फा संस्करण में है, और मुफ़्त उपलब्ध है.

विंडोज़ पावरशैल सेटअप यहाँ से डाउनलोड करें

विंडोज पावरशैल मदद के दस्तावेज़ यहाँ से डाउनलोड करें

----

संबंधित आलेख -

एमएस ऑफ़िस हिन्दी - एक त्वरित नज़र

ओपन ऑफ़िस में हिन्दी वर्तनी जांचक लगाएँ

हिन्दी डेटा रिकवरी सॉफ़्टवेयर

7 टिप्पणियाँ.:

शैलेन्द्र said...

रवि जी बात तो बहुत ही बढ़िया है पर फिलहाल यह कुछ ऐसा है की कान को सीधा न पकड़ कर उल्टा कैसे पकडा जाए. इतना जरूर है की अगर स्क्रिप्ट हिन्दी मे लिखी जाए और प्रोग्राम बन जाए तो आने वाले समय में कुछ ऐसा हो सकता है की एक सॉफ्ट वेयर बनाते बनाते एक बढ़िया हिन्दी की कहानी सी बन गई.

सरिस्का said...

स्क्रिप्ट अगर हिन्दी में लिखी जायेगी तो उसमे भी वर्तनी की शुधि या सिंतेक्स को सही बनाने में मेहनत ज्यादा लगेगी.

Anonymous said...

Dhanywad

Raviratlami said...

शैलेन्द्र जी, हिन्दी कम्प्यूटिंग मानिए कि महज चार साल पुराना है (यूनिकोड)तो इसे बीस साल का समय तो दीजिए...

ये प्रूफ ऑफ कॉसेप्ट की तरह है अभी. मेरे विचार में आज से दस साल बाद सारा हिन्दी कमांड अंतर्निर्मित हो जाएगा.

सरिस्का जी, हिन्दी के कमांड हिन्दी जानकारों के लिए होगा और फिर हिन्दी वर्तनी जांच और सुधार की सुविधा भी हर अनुप्रयोग में भी तो मिलने लगेगी.

Varun Chaturvedi said...

koi bhi jaankari buri nahi hoti he, or main ise bhi amullya maanta hun. dhanyawaad...

Rohit Tripathi said...

bahut achi jankari di, kab se soch rahe hai ki hindi mein bhi likhna start kare. aur mitra ne to yeh start bhi kar diya. dekhiye hum kab start karte hai. achi jankari.

latest Post :Urgent vacancy for the post of Girl Friend…

Anonymous said...

main is mamle zara naya hun kripya mera marg darshan karen, blog kaise banayein aur aisi koi sight hai jahan hindi se angrezi mein anuvaad kiya ja sakta hai. mera email id note kar len surinderratti@rediffmail.com
SURINDER RATTI