व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

Tuesday, December 04, 2007

मुझे इस पोस्ट से नफ़रत है...



आउटब्रेन - एक नो नॉनसेंस ब्लॉग रेटिंग सेवा आपके लिए अब पूरी तरह हिन्दी में अपनी सेवा लेकर आ गए हैं.

इसे अब आप अपने ब्लॉग पर लगाइए, और औरों की रेटिंग एक क्लिक पर पाइए. और, यदि आपको कहीं पर किसी चिट्ठे पर आउटब्रेन की रेटिंग लगी हुई दिखाई देती है, जैसे कि इस चिट्ठे पर, और उस पोस्ट से आपको नफ़रत है तो बजाए एक पेजी विवादित टिप्पणी लिखने के, बस एक चटखा वहां पर लगाइए जहाँ यह उभर कर आता है - मुझे इस पोस्ट से नफ़रत है...


और, आउटब्रेन को लगाना है अत्यंत आसान. इस साइट पर जाएँ, ब्लॉगर या वर्डप्रेस जो भी हो वो प्लेटफ़ॉर्म चुनें, हिन्दी भाषा चुनें, और अपने ब्लॉग का नाम चुनें. यदि आवश्यक हो तो उपयोक्ता नाम और पास वर्ड भरें, और इंस्टाल रेटिंग आन योर ब्लॉग पर क्लिक करें. बस हो गया.

इस पोस्ट पर अपने विचार अपनी टिप्पणियों से नहीं, यहाँ पर चमकते सितारों पर क्लिक करके दें तो उत्तम!

बताएँ कि आप इस पोस्ट से नफ़रत करते हैं या नहीं. या फिर ये पोस्ट बेकार है, उबाऊ है या फिर ठीक-ठाक?

9 टिप्पणियाँ.:

शास्त्री जे सी फिलिप् said...

बहुत उपयोगी जानकारी एवं औजार. लीजिये पहली टिप्पणी एवं पहली रेटिंग (5) मेरी ओर से -- शास्त्री

हिन्दी ही हिन्दुस्तान को एक सूत्र में पिरो सकती है.
हर महीने कम से कम एक हिन्दी पुस्तक खरीदें !
मैं और आप नहीं तो क्या विदेशी लोग हिन्दी
लेखकों को प्रोत्साहन देंगे ??

Sanjay said...

मुझे इस पोस्‍ट से मोहब्‍बत है.

Ravi Mishra said...

जानकारी के लिए धन्यवाद,
रवि मिश्र
http://hivcare.blogspot.com/

Gyandutt Pandey said...

नफरत को गेट खोल आमन्त्रण दें? यह काम तो आप जैसा जीवट वाला ही कर सकता है। हम तो सरकारी अफसर हैं - प्रोटेक्टेड वातावरण के आदी! :-)

Anonymous said...

रविशंकर श्रीवास्तव जी, बहुत अच्छे!

बाल किशन said...

अच्छी जानकारी. आज ही लगाऊंगा अपने ब्लॉग पर.

बाल किशन said...

मैंने लगा लिया अपने ब्लाग पर. सच बहुत ही सहज है. आपको धन्यवाद.

Sanjeet Tripathi said...

शुक्रिया इस उपयोगी जानकारी के लिए!!

पुनीत ओमर said...

क्यों ऐसी सलाह देते हैं जी.. हम तो नफरत नहीं प्यार फैलाते हैं.