नया! सक्षम - हिंदी वर्तनी जांचक जो एमएस वर्ड में भी काम करता है

SHARE:

एक नया हिंदी वर्तनी परीक्षक सॉफ़्टवेयर जारी किया गया है. इसकी एक बड़ी खासियत है - यह मानक हिंदी - जी हाँ, मानक हिंदी में वर्तनी जांच की सुव...

एक नया हिंदी वर्तनी परीक्षक सॉफ़्टवेयर जारी किया गया है. इसकी एक बड़ी खासियत है - यह मानक हिंदी - जी हाँ, मानक हिंदी में वर्तनी जांच की सुविधा (विकासकों के दावे के मुताबिक, क्योंकि मेरे द्वारा परीक्षण नहीं किया गया है) दी गई है जो कि बहुत ही उत्तम कार्य है.

प्रस्तुत है विकासक श्री जगदीप डांगी द्वारा प्रेषित ईमेल - जिसमें सॉफ़्टवेयर डाउनलोड लिंक हैं. ध्यान दें कि लिंक कुछ ही दिनों के लिए काम करेंगे, अतः डाउनलोड जल्द कर लें.

क्या है सक्षम सॉफ्टवेयर?
सक्षम - यूनिकोड हिंदी देवनागरी हेतु वर्तनी परीक्षक
(Saksham – Unicode Based Devanagari Hindi Spell Checker)
यह यूनिकोड फ़ॉन्ट आधारित देवनागरी हिंदी पाठ के लिए वर्तनी परीक्षक सॉफ़्टवेयर है। इसके माध्यम से यूनिकोड फ़ॉन्ट आधारित देवनागरी हिंदी में लिखे गए पाठ कीवर्तनी को जाँचनेसुधारने एवं संशोधन करने में सहायता मिलती है। यह पाठ के शब्दों की वर्तनी में हुई अशुद्धियों को हाइलाइट करते हुए शब्दों की लगभग सभी शुद्धवर्तनियों को दर्शाता है। यह विंडोज के एम.एसवर्ड सॉफ़्टवेयर के अंदर कार्य करने में पूर्ण सक्षम है। वर्तमान में इसके लिए प्रयुक्त डाटाबेस में हिंदी के 69000 शब्द संग्रहीत हैंभविष्य में लगभग पाँच लाख मानक शब्द संग्रहित करने का लक्ष्य है।

विशेषताएँ:-
1.   विंडोज के एम.एसवर्ड सॉफ़्टवेयर के अंदर कार्य करने में पूर्ण सक्षम है।
2.   यह यूनिकोड आधारित मानक हिंदी के लिए पहला वर्तनी परीक्षक सॉफ्टवेयर है।
3.   सॉफ्टवेयर का संपूर्ण इंटरफ़ेस देवनागरी लिपि (हिंदी भाषामें है।
4.   यह यूनिकोड फ़ॉन्ट आधारित देवनागरी एवं रोमन फ़ॉन्ट में लिखे हुए द्विभाषी पाठ में से यह रोमन फ़ॉन्ट में लिखे हुए पाठ को छोड़ कर सिर्फ़ देवनागरी पाठ कीवर्तनी जाँचने में पूर्ण सक्षम है।
5.   तालिका के रूप में लिखे हुए पाठ पर भी यह सॉफ़्टवेयर कार्य करने में पूर्ण सक्षम है।
6.   यह परीक्षण के दौरान प्राप्त अशुद्ध वर्तनी वाले शब्द को हाइलाइट करता है एवं उक्त अशुद्ध वर्तनी वाले शब्द के लिए कुछ शुद्ध वर्तनी युक्त संभावित शब्द भीसुझाता है।
7.   परीक्षण के दौरान हाइलाइट वाले शब्द को उपयोगकर्ता अपने शब्दकोश में सम्मिलित भी कर सकता है और उसे छोड़ भी सकता है इसके लिए उपयुक्त कमांडकुंजियाँ दी गईं हैं।
डेमो लिंक :-

विकासकर्ता
जगदीप सिंह दांगी
एसोसिएट प्रोफेसर – भाषा विद्यापीठ
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय – वर्धा

-- 
सादर
एसोसिएट प्रोफ़ेसरभाषा विद्यापीठ
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालयवर्धा
मोबाइलः  09826343498 (म.प्र.); 09921118136 (महाराष्ट्र) 

COMMENTS

BLOGGER: 7
  1. एक और हिन्दी सहायक सहायक उपहार।

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामी10:58 pm

    अभी दो तीन दिन पहले ही मैंने अपने एक मित्र से इसके बारे में सुना पर बहुत खोजने पर भी नेट पर नहीं मिला। और आज तकनिकी हिंदी के माध्यम से यह साफ्टवेयर मिल गया।
    आपका धन्यवाद.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. sir hume v bate plz ye kaha se download hoga bhout dudne k bad v nhi mil rha he ye software

      हटाएं
    2. sir ji ager aap ko सक्षम softwear megay ho to muja v Downlode link de mail Id dbrightstar@live.com per plz thankx

      हटाएं
  3. आपके सभी लेख अत्यंत ज्ञानवर्धक हैं। किन्तु नेट की गति के कारण मैं आपके सभी लेख नहीं पढ़ पाता। इसका मुझे बड़ा दुख है। फिर भी आपके लेखों का आपको आभार।

    जवाब देंहटाएं
  4. खेद है कि ऊपर लेख में दी गई डाउनलोड लिंक काम नहीं कर रही हैं. जल्द ही यदि कोई अन्य लिंक मिलती है तो अपडेट किया जाएगा. असुविधा के लिए खेद है.

    जवाब देंहटाएं
आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट होने में कुछ समय लग सकता है.

नाम

तकनीकी ,1,अनूप शुक्ल,1,आलेख,6,आसपास की कहानियाँ,127,एलो,1,ऐलो,1,कहानी,1,गूगल,1,गूगल एल्लो,1,चोरी,4,छींटे और बौछारें,148,छींटें और बौछारें,341,जियो सिम,1,जुगलबंदी,49,तकनीक,56,तकनीकी,709,फ़िशिंग,1,मंजीत ठाकुर,1,मोबाइल,1,रिलायंस जियो,3,रेंसमवेयर,1,विंडोज रेस्क्यू,1,विविध,384,व्यंग्य,515,संस्मरण,1,साइबर अपराध,1,साइबर क्राइम,1,स्पैम,10,स्प्लॉग,2,हास्य,2,हिंदी,5,हिन्दी,509,hindi,1,
ltr
item
छींटे और बौछारें: नया! सक्षम - हिंदी वर्तनी जांचक जो एमएस वर्ड में भी काम करता है
नया! सक्षम - हिंदी वर्तनी जांचक जो एमएस वर्ड में भी काम करता है
छींटे और बौछारें
https://raviratlami.blogspot.com/2013/10/blog-post_29.html
https://raviratlami.blogspot.com/
https://raviratlami.blogspot.com/
https://raviratlami.blogspot.com/2013/10/blog-post_29.html
true
7370482
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content