व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

***************************************************************

Google
 

Sunday, May 17, 2009

वोलफ्रेम अल्फ़ा – अभी हिन्दी में उपलब्ध नहीं है, मगर अंग्रेज़ी में तो मस्त है?

बहु प्रतीक्षित, अपने तरह का नया सर्च इंजिन, जिसे माना जा रहा है कि वो गूगल को गले से पकड़ने की ताक़त रखता है,  वोलफ्रेम अल्फ़ा इंटरनेट पर कल जारी हो गया. हिन्दी में जांच परख के लिए मैंने उससे पूछा – भारत की जनसंख्या क्या है? उसने बताया कि वोलफ्रेम अल्फ़ा अभी हिन्दी में उपलब्ध नहीं है.

wolfram alfa

मैं थोड़ा निराश हुआ, मगर चलो फिर वही प्रश्न मैंने अंग्रेज़ी में पूछा. उत्तर निम्न आया -

 

wolfram alfa english

फिर मैंने पूछा कि भारत का प्रधान मंत्री कौन है? (जाहिर है, अंग्रेज़ी में,) तो उत्तर मिला -

wolfram alfa english2

है न मस्त?

11 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi said...

बहुत दिलचस्प जब मैं ने पूछा कि इंडिया का पुराना नाम क्या है तो बताया कि हम समझ नहीं पाए। जब मैं ने पूछा कि भारत क्या है?
तो जवाब थे...
Assuming "bharat" is a language | Use as a country instead
Input interpretation:
Bharia (language)
Properties:
total number of speakers | 196500 people
nnumber of native speakers | 196500 people
place with most speakers | India
place of origin | India
codes | bha
(1981 estimates)


है न दिलचस्प

Nirmla Kapila said...

bahut badiya jankari hai abhar

समयचक्र - महेन्द्र मिश्र said...

बहुत बढ़िया जानकारी दी है आपने . आभार.

अनुनाद सिंह said...

सचमुच मस्त है ! इस प्रोग्राम से ही अंग्रेजी में पूछना चाहिये कि यह हिन्दी के प्रश्न कब तक समझने लगेगा?

आज ही एक रिपोर्ट पढ़ी कि "गूगल स्क्वायर" आ रहा है जो इसे भी पटकनी देने में सक्षम होगा।

काजल कुमार Kajal Kumar said...

खबर के लिए धन्यवाद. मैं भी इसकी प्रतीक्षा कर ही रहा था.

हिमांशु । Himanshu said...

काम की जानकारी । अनुनाद जी ने "गूगल स्क्वायर" का नाम ले लिया है । अब उसके इंतजार में भी हैं । गूगल से तो बहुत ही उम्मीदें रहतीं हैं ।

अनूप शुक्ल said...

सुन्दर!

ज्ञानदत्त पाण्डेय | Gyandutt Pandey said...

भविष्य के जवाब नहीं देता। यह पूछने पर कि "Who shall be prime minister of India?"; कहता है - Wolfram|Alpha isn't sure what to do with your input. :)

अभिषेक ओझा said...

अरे सुबह से मैं भी यही देख रहा था. सही में मस्त है. थोड़े बड़े सवाल पूछ लेने पर थोडी सोच में जरूर पड़ जाता है. पर उत्तर मस्त देता है.

amit said...

आया तो वो कूल (cuil) भी था जो गूगल को पटकने का दम भर रहा था, कब आया और कब चला गया किसी को पता ही नहीं चला!! ;)

Cyber Cop said...

google squared aa chuka hai==search kare aur enojoy kare ise use kar ke

Post a Comment

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.