व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

***************************************************************

Google
 

Monday, May 04, 2009

ट्रेवियन : लोकप्रिय ऑनलाइन स्ट्रेटेजी खेल अब हिन्दी में

ऑनलाइन खेल ट्रेवियन का पूरा हिन्दी कृत ऑनलाइन गेमसर्वर अब हम हिन्दी प्रेमी खिलाड़ियों के लिए पिछले महीने ही जोरशोर से चालू किया गया है. इंटरफेस से लेकर टिप्स / युक्तियों तक सब कुछ हिन्दी में. परंतु एक समस्या है – आप यूनिकोड हिन्दी में पंजीकृत नहीं हो सकते. पंजीकरण के लिए यूजरनेम रोमन में ही देना होगा.

travian4

 

ट्रेवियन एक स्ट्रेटेजी / सिमुलेटर किस्म का खेल है जहाँ आप अपनी दुनिया रचते हैं, अपना साम्राज्य खड़ा करते हैं और दूसरों के साम्राज्य में आक्रमण कर उन्हें अपने साम्राज्य का हिस्सा बनाते हैं. जिसका जितना ज्यादा बड़ा साम्राज्य होगा, वो वहां उतना ही बड़ा खिलाड़ी होगा.

travian5

शुरूआत में तो हो सकता है ये खेल कुछ बोरिंग सा लगे, क्योंकि शुरू में आपके पास एक छोटा सा ही गांव होता है. उस गांव को आपको बसाना होता है – बड़ा करना होता है, शहर और महानगर में बदल कर विशाल साम्राज्य बनाना होता है. ये सब थोड़े कठिन भी लग सकते हैं परंतु एक दफा इस तरह के खेलों में दिलचस्पी जाग जाए और स्ट्रेटेजी जमाने के गुर आ जाएं तो फिर ये खेल बड़े ही एडिक्टिव किस्म के होते हैं. 31 हजार खिलाड़ी पहले ही इसमें पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें से 24 हजार खिलाड़ी सक्रिय हैं!

तो क्या आप तैयार हैं, एक और एडिक्शन अपनाने को?

9 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

पाथॆ said...

बड़ी अच्छी जानकारी दी आपने। आपको धन्यवाद।

PD said...

mat puchhiye aise games ke bare me..
College me Age Of Empire khelne ka chaska abhi bhi yad hai.. Term end exam ho ya kuchh bhi, magar ham to yahi game khelte huye hamesha paye jate the.. ab chahe ye hindi me aaye ya meri matribhasha Maithili me.. ham to fir se iski aadat nahi dalne vale hain.. :)

संजय बेंगाणी said...

चाहे हिन्दी हो यह नशा नहीं पालना. अपने बेटे को भी दूर ही रखना चाहूँगा.

जानकारी का आभार.

अभिषेक ओझा said...

ये तो एज ऑफ़ एम्पायर्स की तरह का खेल लग रहा है !

अनुनाद सिंह said...

शुभ समाचार है।

प्रवीण त्रिवेदी...प्राइमरी का मास्टर said...

अरे रवि जी !!
यही कम एक नशा था ....जो दूसरा भी सिखा रहे हैं !!
चलिए हम भी पंजीकरण तो करवा ही लेंगे !!

आभार आपका!!

amit said...

हम्म, बढ़िया है जी कि हिन्दी में भी आ गया!

बाकि यह हिन्दी में हो या अंग्रेज़ी में, अपने पास इतना टैम नहीं ऐसे खेल खेलने का। Age of Empires भी इसलिए पसंद नहीं आया था नहीं तो वह बड़ी ही धाकड़ सी गेम थी! :)

अपने को तो छोटी मोटी गेम ही पसंद हैं, रेसिंग वगैरह टाइप की! ;)

सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी said...

इस मध्यकालीन बुराई को अब इण्टरनेट के वर्चुअल वर्ड में खेल का विषय बनाया गया है। हम तो इसे खेलने में सर्वथा अनाड़ी साबित होने वाले हैं। जानकारी का शुक्रिया।

Post a Comment

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.