व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

***************************************************************

Google
 

Thursday, April 16, 2009

जूते की अभिलाषा

चाह नहीं मैं नेता मंत्री के

ऊपर फेंका जाऊँ,

 

चाह नहीं प्रेस कान्फ्रेंस में

किसी पत्रकार को ललचाऊँ,

 

चाह नहीं, किसी समस्या के लिए

हे हरि, किसी के काम आऊँ

 

चाह नहीं, मजनूं के सिर पर,

किसी लैला से वारा जाऊँ!

 

मुझे पहन कर वनमाली!

उस पथ चल देना तुम,

संसद पथ पर देस लूटने

जिस पथ जावें वीर अनेक।

 

(श्रद्धेय माखनलाल चतुर्वेदी की आत्मा से क्षमायाचना सहित,)

(चित्र – साभार : सीएवीएस संचार)

वैसे, एक लट्ठ की मार्मिक अभिलाषा भी आप यहाँ पढ़ सकते हैं.

16 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक said...

चले लुटेरे संसद पथ-
पर जूता साथ नही देता।
पत्रकार से उलझे नेता,
बूता साथ नही देता।

संजय बेंगाणी said...

सुन्दर रचना है....

mehek said...

behtarin bahut bahiya,jute ki bhi koi chah hoti hai apni.

Science Bloggers Association said...

शानदार अभिलाषा है। इस पर सारा देश निसार होने को तैयार है।
----------
तस्‍लीम
साइंस ब्‍लॉगर्स असोसिएशन

अभिषेक ओझा said...

वाह वाह ! अब तो आपके द्वारा लिखी हुई 'जूते की आत्मकथा' भी पढने का मन हो रहा है ! एक श्रृंखला लिख डालिए.

Abhishek Mishra said...

Juton ki pida bhi chipi hai in panktiyon mein.

cmpershad said...

बढिया पैरोडी ---बधाई।

सतीश पंचम said...

बढिया है।

Udan Tashtari said...

माखन लाल जी की आत्मा आशीष दे रही होगी आपको!!! आजकल के नेताओं के यही पुष्प हैं. :)

परमजीत बाली said...

बहुत बढिया!!

अविनाश वाचस्पति said...

और अगर श्रद्धेय माखनलाल चतुर्वेदी की आत्मा ने क्षमायाचना स्‍वीकार नहीं की, तो क्‍या विकल्‍प है ?

गुरतुर गोठ said...

जय हो .... जय हो बडे भईया ।
भंदई पनही अप गोड ले मूड कोती जाये चाहत हे, दुनिया बदलत हे, अब पागा के जघा पनही ह नेता मन के मूडी म बने सुघ्‍घर फबही तईसे लागत हे।

Post a Comment

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.