व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

***************************************************************

Google
 

Tuesday, May 12, 2009

ब्लॉगर ब्लॉगस्पाट के नए रूप रंग के लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं

image

लंबे समय के बाद ब्लॉगर को लगता है कुछ अकल आई है. और उसने अपने आप को सजाने-संवारने और बेहतर बनाने के लिए आम प्रयोक्ताओं से खुला सुझाव मांगा है. इसकी घोषणा होने के कुछ ही समय के भीतर कोई डेढ़ हजार सुझावों के ऊपर साठ हजार के आसपास वोट दर्ज हो चुके हैं. ब्लॉगर को और बेहतर बनाने के लिए आप अपने भी सुझाव दर्ज कर सकते हैं या फिर पहले से दर्ज सुझावों के ऊपर अपना मत दर्ज कर सकते हैं.

मैंने कुछ अत्यंत जरूरी सुझाव दर्ज किए हैं वो हैं -

 

1) टिप्पणी बक्से में भी गूगल इंडिक ट्रांसलिट्रेशनल औजार का टॉगल बटन लगाया जाए

2) वर्डप्रेस शैली में पोस्ट हेडिंग में हिन्दी पाठ सक्षम किया जाए. अभी गूगल के पोस्ट यूआरएल हेडिंग में हिन्दी नहीं आता है.

3) वर्डप्रेस शैली में टिप्पणी संपादन की सुविधा दें.

 

आप अपने सुझाव 14 मई तक दर्ज कर सकते हैं.

सुझाव दर्ज करने के लिए निम्न कड़ी पर जाएँ. ध्यान दें कि आपको अपने गूगल खाते से साइन-इन करना पड़ेगा.

http://productideas.appspot.com/#15/e=e828&t=d15f

5 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

पंकज बेंगाणी said...

गूगल की यह पहल सराहनीय है. मेरे मन भी कुछ सुझाव थे. दे आता हूँ

cmpershad said...

99 followers- ha, ha....ninyannav ka pher:)

Mumukshh Ki Rachanain said...

सराहनीय प्रयास.

हार्दिक समर्थन बेहतरी के लिए.

लगता है कि रंग चोखा ही निकलेगा.

चन्द्र मोहन गुप्त

Science Bloggers Association said...

बहुत ही उपयोगी सुझाव दिये हैं आपने।
-Zakir Ali ‘Rajnish’
{ Secretary-TSALIIM & SBAI }

TallyHelper said...

लोगों ने इतनी सुझाव दे डाले की अपना नंबर आने तक तो उनके गले तक सुझाव आ चुके थे, पेज पे लिखा तह की नो मोर सुझाव प्लीस

Post a Comment

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.