व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

Monday, March 03, 2008

विश्व का पहला अंग्रेज़ी-मराठी ऑनलाइन शब्दकोश

(चित्र को बड़े आकार में देखने के लिए इस पर क्लिक करें)

खांडबहाले, जो कि हिन्दी-अंग्रेज़ी-हिन्दी बोलता शब्दकोश के निर्माता भी हैं, ने अपने सीडी रॉम पर उपलब्ध कम्प्यूटरीकृत अंग्रेज़ी-मराठी शब्दकोश को ऑनलाइन मुफ़्त इस्तेमाल के लिए जारी किया है.

खांडबहाले का अंग्रेज़ी-मराठी ऑनलाइन शब्दकोश अत्यंत परिष्कृत है, इसका इंटरफ़ेस गूगल खोज जैसे पृष्ठ की याद दिलाता है – साफ सुथरा, और तेज. जब आप good शब्द से ढूंढते हैं, तो आगे पीछे good युक्त सारे शब्दों के अर्थ बताता है, जो कि बहुत ही उपयोगी है. सबसे नीचे did you mean के रूप में मिलते जुलते शब्दों को भी इंगित करता है.

खांडबहाले के पास हिन्दी-अंग्रेज़ी-हिन्दी का बोलता शब्दकोश भी है. इसमें कोई चार लाख से ऊपर अंग्रेज़ी शब्दों के हिन्दी अर्थ हैं. उनसे आग्रह है कि हिन्दी का यह परिष्कृत शब्दकोश वे इंटरनेट पर उपलब्ध करवाएँ. मैंने आग्रह कर दिया है, आप भी उनसे उनके इस ईमेल पर आग्रह कर सकते हैं - sales@khandbahale.com

अंग्रेज़ी-मराठी ऑनलाइन शब्दकोश यहाँ देखें

5 टिप्पणियाँ.:

अनुनाद सिंह said...

खांडबहाले का यह कार्य साधुवाद का अधिकारी है। किन्तु यह समय की आवश्यकता भी है। यदि आप नहीं करेंगे तो कल कोई और कर देगा और आप श्रेय लेने से वंचित रह जायेंगे।


मै भी हिन्दी-अंग्रेजी-हिन्दी के बोलते शब्दकोश के लिये उनसे निवेदन पत्री भेजता हूँ...

Debashish said...

बेहतरीन प्रयास, पर काश यूनीकोडित भी होता।

Jitendra Chaudhary said...

बहुत अच्छा। एक अच्छे कार्य के लिए साधुवाद।
हिन्दी के लिए भी ऐसा काम किया जाए तो बेहतर होगा।

अजित वडनेरकर said...

बहुत बहुत शुक्रिया रविजी इस जानकारी को उपलब्ध कराने का। इंटरनेट पर हिन्दीवालों को इस शब्दकोश से बहुत मदद मिलेगी। खांडबहालेजी का यह काम सचमुच बड़ा महत्वपूर्ण है। शब्दों के सफर के लिए तो यह बेहद उपयोगी है।

Udan Tashtari said...

इस उत्तम कार्य के लिये साधुवाद.

Post a Comment

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.