व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

***************************************************************

Google
 

Tuesday, March 13, 2007

लीजिए, आपके लिए पेश है ऑनलाइन हिन्दी शब्द संसाधक, वर्तनी जांचक के साथ!

राइटली के गूगल द्वारा अधिग्रहण करने के साथ यह अंदेशा तो था ही कि एक संपूर्ण ऑनलाइन शब्द संसाधक बहुत-2 सी सुविधाओं के साथ हमें मिलने वाला है.

क्या आपको पता है कि गूगल डॉक्स में अब हिन्दी वर्तनी जाँच की पूरी सुविधा उपलब्ध है? जी हाँ, अब यह उपलब्ध है, और बढ़िया काम करता है. हिन्दी में गलत वर्तनी लिखने वालों को गरियाने के लिए एक और वजह. यह है हिन्दी पाठ की वर्तनी जाँच गूगल डॉक्स में:

और यह रही उसी पाठ की एमएस ऑफ़िस हिन्दी की वर्तनी जाँच :

संभवतः एक जैसा.

इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है. जीमेल खाता अगर आपके पास है तो आप सीधे उसी खाते से गूगल डॉक्स में लागइन हो सकते हैं. हिन्दी पाठ आप सीधे लिख सकते हैं या कहीं से नकल-चिपका भी सकते हैं (उम्मीद करें कि ब्लॉगर जैसा ट्रांसलिट्रेशन बटन भी इसमें शीघ्र ही जुड़ेगा) और बस, नीचे दाएँ कोने में दिए वर्तनी जांच बटन को दबा कर हिन्दी चुनें.

आप हिन्दी वर्तनी जांच के लिए वैकल्पिक शब्दों को भी गलत वर्तनी वाले शब्द को क्लिक कर देख सकते हैं तथा अपने स्वयं के शब्द भंडार में नए शब्दों को जोड़ भी सकते हैं.

हां, यह सिर्फ ऑनलाइन काम करता है, और धीमे कनेक्शन में हिचकोले खाता है. पर फिर भी है यह बहुत काम का. हिन्दी पाठ एचटीएमएल में यह एमएस वर्ड जैसा अनावश्यक फ़ॉर्मेटिंग टैग भी नहीं डालता. और हाँ, अन्य तरीकों के अलावा, इसमें आप पीडीएफ़ के रूप में भी फ़ाइल को बदल कर सुरक्षित रख सकते हैं!

Tag ,,,

Add to your del.icio.usdel.icio.us Digg this storyDigg this

12 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

Raag said...

मान गए भई, हिन्दी का वर्चस्व बढ़ रहा है।

Shrish said...

वाह जी बहुत अच्छी खबर है ये तो। ब्लॉगर जैसा ट्रांसलिट्रेशन बटन भी इसमें आ जाए तो बस फिर क्या चाहिए।

साथ पीडीएफ वाली सुविधा बहुत फायदेमंद है।

Shrish said...

रवि जी गूगल डॉक्स का लिंक भी दे दें ताकि आसानी रहे।

अनुनाद सिंह said...

शुभ समाचार है; मैं भी आजमाता हूँ...

पूनम मिश्रा said...

बहुत उपयोगी जानकारी.धन्यवाद.

उन्मुक्त said...

यह तो बहुत काम की चीज बतायी।

masijeevi said...

काम की चीज़ लगती है। शुक्रिया

Tarun said...

बडे काम की बात बतायी आपने

Raman Kaul said...

यह तो बहुत ही मज़ेदार खबर है। धन्यवाद।