किसने कैसी है उँगली उठाई स्तरहीन देखिए कौन किसे कह रहा स्तरहीन मुश्किल से राज की ये बात पता चली शान से जीते हैं वही जो हैं स्तरहीन ...
किसने कैसी है उँगली उठाई स्तरहीन
देखिए कौन किसे कह रहा स्तरहीन
मुश्किल से राज की ये बात पता चली
शान से जीते हैं वही जो हैं स्तरहीन
कोई भी आता नहीं है यहाँ इस तरह
क्यों जमाने भर की भीड़ है स्तरहीन
जवाब की कामना किस मुँह से करोगे
सवाल ही जब दागा गया है स्तरहीन
रवि का तो बड़ा नाम है ईमानदारों में
दरअसल वो है जरा सा कम स्तरहीन
चेला गुरू से गुरुतर हो गया
जवाब देंहटाएंशिक्षण बद से बदत्तर हो गया :)
स्तरहीनता ही स्तरीय होने का मानक हो गयी है ......
जवाब देंहटाएंहा हा हा हा, बोलने का अधिकार है।
जवाब देंहटाएंकुछ तो स्तर होगा ही। उच्च न सही, निम्न ही सही। लेकिन स्तर हो ही नहीं यह बात हजम नहीं हुई।
जवाब देंहटाएंस्तरहीन और निम्नस्तरीय में क्या अंतर है? या दोनो एक ही बात है?
अब क्या कहे अब IIT जैसे संस्थानों इस्तर ठीक नहीं है तो हमारे कॉलेज का इस्तर क्या होगा ...
जवाब देंहटाएंबहुत अच्छा (स्तरीय) लगा इसे पढ़ना।
जवाब देंहटाएंअब बोलने के लिये कुछ तो चाहिये ना !
जवाब देंहटाएंवाह। वाह। सदैव की तरह लाजवाब।
जवाब देंहटाएं