पंकज ने यहाँ पर बताया कि -
हिन्दी टाइपिंग मे kruti dev प्रकार से remington टाईपिंग के लिये हमने इंटरनेट पर सामान्य रुप से मिलने वाले की बोर्ड मे कई सुधार किये है |
इसे आप
http://remington.tangere.in/ पर प्रयोग कर सकते है |
मैंने तत्काल ही थोड़ी जांच-परख की, और दन्न से एक प्रश्न उन्हें दागा -
धन्यवाद. पर क्या इस टाइपिंग टूल को विंडोज पर इंस्टाल योग्य बनाया जा सकता है?
दूसरी बात, आम कृतिदेव में छोटी ई की मात्रा पहले लगती है. तो क्या इस टाइप सीक्वेंस को भी बदला जा सकता है?
जवाब में पंकज ने बताया -
१. चुंकि यह ब्राउज़र बेस्ड है, इसलिये आप इसे विन्डोज़ मे आसानी से इस्तेमाल कर सकते है | हमने इसे डेस्कटाप पर install करने के विषय में तो अभी कोइ निर्णय नही लिया है |
२. जी बिल्कुल, यह छोटी ई की मात्रा पहले लगने की विधि का सम्मान करता है | आप ट्राई कर सकते है |
३. यह रेफ़ का भी सम्मान करता है जैसे कि "वर्ष" मे |
४. कुछ और कठिन शब्द जैसे कि, उदाहरण के रुप में आप "विच्छिन्न" को ट्राइ करे |
और मैंने इसे थोड़ा और जाँचा परखा तो पाया कि यह अब तक कहीं भी उपलब्ध रेमिंगटन (कृतिदेव) कुंजीपट से ज्यादा बेहतर है. वैसे तो माइक्रोसॉफ़्ट के इंडिक आईएमई, बरह तथा ब्लॉगवाणी के इंडीनेटर, व रमण कौल के औजार इत्यादि तमाम विकल्पों में कुछ न कुछ खामियाँ रहती ही हैं - जैसे कि यह छोटी ई की मात्रा वाली बात, जो इस औजार में नहीं हैं.
तो जो बंधु कृतिदेव 010 के अभ्यस्त हैं वे इसका प्रयोग कर देखें और कोई कमी-बेसी उन्हें नजर आए तो पंकज को होशियार करें.
इस ऑनलाइन औजार को यहाँ से चलाएँ -





