व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें


इस ब्लॉग में खोजकर पढ़ें :
Custom Search

सोमवार, 22 मार्च 2010

फ़ॉन्ट सुविधा एक्सटेंडेड : अब हिन्दी डाटाबेस व एक्सएमएल फ़ाइलों के फ़ॉन्टों को भी यूनिकोड में परिवर्तित करें

image

फ़ॉन्ट सुविधा एक्सटेंडेड से अब अपने ऑनलाइन-ऑफ़लाइन डाटाबेस, एक्सएमएल फ़ाइलों तथा और भी ढेरों फ़ॉर्मेट की फ़ाइलों के हिन्दी फ़ॉन्टों को आपस में परिवर्तित कर सकते हैं

आपके पास यदि दो-चार पन्ने का साधारण टैक्स्ट फ़ाइल में डाटा हो तो वह किसी भी साधारण फ़ॉन्ट परिवर्तक से बढ़िया परिवर्तित किया जा सकता है. परंतु विशाल डाटाबेस की फ़ाइलों में रखी प्रचुर हिन्दी सामग्री के फ़ॉन्ट को (पुराने फ़ॉन्टों से यूनिकोड तथा इसके विपरीत तथा पुराने हिन्दी फ़ॉन्टों में आपसी परिवर्तन सम्मिलित) परिवर्तित करना अब तक तो टेढ़ी खीर मानी जाती रही है.

साइबरशॉपी (http://www.cybershoppee.com/ ) जिन्होंने पहले भी फ़ॉन्ट सुविधा नामक एक बेहद उपयोगी फ़ॉन्ट परिवर्तक जारी कर चुके हैं, ने इस अनुप्रयोग का एक्सेटेंडेड संस्करण निकाला है जिसमें यह तमाम सुविधाएँ हैं.

अब आप अपने ऑनलाइन/ऑफ़लाइन डाटाबेस, एक्सएमएल फ़ाइलें तथा और भी अन्य फ़ॉर्मेट की फ़ाइलों को आसानी से एक-दूसरे हिन्दी फ़ॉन्टों में बदल सकते हैं. वर्ड, एक्सेल व एक्सेस डाटाबेस फ़ाइलों का समर्थन तो पहले से ही उपलब्ध था.

मैंने इसका प्रोफ़ेशनल संस्करण प्रयोग किया है व पाया है कि परिवर्तन त्वरित और तेज होता है. मगर कुछ वर्तनी की अशुद्धियाँ (खासकर ड, ढ में नुक्ते गायब हो जाने की समस्या) यह घुसा देता है, जिसे ठीक करने में समय जाया होता है. उम्मीद है नए संस्करणों में यह समस्या नहीं होगी.

 

अधिक जानकारी के लिए इस पते support@cybershoppee.com पर ईमेल करें.

4 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

  1. बहुत अच्छी जानकारी। धन्यवाद।
    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. अच्छी जानकारी दी धन्यवाद। उम्मीद है यह सॉफ्टवेयर कइयों के काम आयेगा।

    फ़ॉन्ट --> फ़ॉण्ट
    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.

कुछ अच्छे चुनिंदा हिंदी ब्लॉग पढ़ने के लिए यहाँ जाएँ

आपकी प्रतिक्रियाएँ