व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

***************************************************************

Google
 

Wednesday, November 11, 2009

प्रोफ़ेशनल ब्लॉगर बनें! ब्लॉगिंग से कमाई के लिए यूनीक टेक्नीकल ट्रेनिंग!

बी योर ओन बॉस. जीवन भर के लिए मंदी-प्रूफ़ कैरियर. यह सब और बहुत कुछ. नीचे का विज्ञापन (डीबीस्टार भोपाल के 9 नवंबर के अंक में प्रकाशित) जरा खुदै बांच लें -




और, यदि लगता है कि इससे मामला कुछ बन(-बिगड़?) सकता है या फिर आजमाना चाहते हैं, तो आपका स्वागत है.
आप हमारी बात पूछेंगे, तो हम कहेंगे भई – ऐसे खतरनाक विज्ञापनों से बचा….ओ!!!

13 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

जगदीश भाटिया said...

हा हा! ब्लॉगिंग चले ना चले इनका धंधा जरूर चल निकलेगा।

सुलभ सतरंगी said...

वेब की दुनिया में राह चलते बहुत खतरे हैं.
उत्सुकतावश लोग खीचे चले जाते हैं. सावधान!!

संजय बेंगाणी said...

कोई ब्लॉगिंग (सीखा कर) से कमाना चाहता है तो तकलीफ कहाँ है :) मंदी में नया धंधा खोज रहा है :)

Gagan Sharma, Kuchh Alag sa said...

लोग झांसे में फसने को तैयार बैठे हैं।
फंसाने वाला चाहिये।

हिमांशु । Himanshu said...

बड़े धोखे हैं इस राह में ।

लवली कुमारी / Lovely kumari said...

बड़े धोखे हैं इस राह में ... :-)

dhiru singh {धीरू सिंह} said...

उसकी तो कमाइ शुरु हो ही गई

Ratan Singh Shekhawat said...

ब्लोगिंग सीखने वाला कमाएगा या नहीं ये अलग बात है पर ये सिखाने वाला जरुर कमा लेगा |

विक्षुब्ध सागर said...

यार ! यह नेट का धंदा है ही ऐसा ....हरवक्त , हर कोई इसमें अपने लिए कुछ न कुछ ढूँढता ही रहता है ....और ढेरों उदाहरण ऐसे हैं जहाँ लोगों ने इसी नेट के मकड़ जाल में फंस कर अपनी तकदीरों का रुख पलट कर रख दिया है !
अब ऐसे में कोई अपनी दूकान में 'नेट से कमाई करने के नुस्खे' सिखाकर अपनी जेब गरम कर रहा है तो इसमें अनुचित या अनोखा क्या है क्या है ?

ज्ञानदत्त पाण्डेय| Gyandutt Pandey said...

एक सज्जन ने ब्लॉगिंग सिखाने की किताब लिखी थी कबाड़तन्त्र से। वे आजकल कौन ब्लॉग चला रहे हैं?

शरद कोकास said...

पता लगाया जाये कि अब तक कितने लोग इस जाल मे फँस चुके है । आपको इस चेताने के लिये धन्यवाद ।

Vivek Rastogi said...

हा हा पहले इन महाशय से पूछना पड़ेगा कि आपने कितना कमाया है ब्लॉग से..

amit said...

सबसे पहले इनको अंग्रेज़ी सीखनी चाहिए यदि ये उसी माध्यम में लोगों को सिखाएँगे तो। साथ ही एक शब्दकोष भी रखना चाहिए। लोगों को कह रहे हैं - Recession Proof Carrier for Life Time

यह समझ ना आया कि सामान रखने का कैरियर का आर्थिक मंदी से क्या लेना देना, उसने शेयर बाज़ार में थोड़े ही खेलना है!! ;) या फिर यह सामान उठाने और डिलिवर करने का धंधा सिखा रहे हैं या ब्लॉगिंग का? ;)

Post a Comment

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.