व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

***************************************************************

Google
 

Monday, May 11, 2009

भारत का बेस्ट जॉब

indias best job

दुनिया का बेस्ट जॉब भले ही ब्रिटेन के बेन साउदल को मिल गया हो, पर भारत के बेस्ट जॉब के बारे में आपका क्या खयाल है?

वैसे, विशुद्ध भारतीय परिप्रेक्ष्य में देखें तो भारत के कुछेक बेस्ट जॉब ये हो सकते हैं-

  1. पटवारी
  2. इंसपेक्टर (कोई सा भी – पुलिस से लेकर इनकमटैक्स, कस्टम्स इत्यादि...)
  3. मंत्री (पीएम हो तो क्या कहने!)
  4. किसी बड़े अफसर का चपरासी (भई, बड़े बड़े लोग साहब से मिलने टाइम मांगने उस चपरासी के सामने दया का हाथ बांधे खड़े रहते हैं)
  5. कोर्ट में पेशी की तारीख लगाने वाला बाबू
  6. इत्यादि... (‘इत्यादि’ इसलिए कि यदि आप अपने आसपास नजर डालें तो ऐसे दर्जनों बेस्ट जॉबधारी इंडियन लॉर्ड नजर आएंगे...)

---

7 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

Vivek Rastogi said...

बिल्कुल सही आकलन है, ये सभी मलाईदार पद हैं और जितना कमाओ उस पर इन्कम टेक्स भी नहीं देना पड़ता है।

दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi said...

मैं समझता हूँ कि किसी राजनैतिक नेता या अभिनेता के ब्लाग के लिए घोस्ट राइटिंग करना सब से बेहतरीन जॉब होगा। क्यो नहीं?

AlbelaKhatri.com said...

ha ha ha ha
BAHUT ACHHA

RAJNISH PARIHAR said...

आपने अध्यापक.. को क्यूँ छोड़ दिया?

अभिषेक ओझा said...

बिलकुल सही लिस्ट... बाबु और इंसपेक्टर का तो जवाब नहीं :-)

संजय बेंगाणी said...

दिनेशजी घोस्ट राइटिंग तो चालू आहे....एक चिट्ठा देशद्रोही के लिए भी लिखा जाने लगा था, वो तो हल्ला मच गया....नेशनल "डी" टीवी का यह धंधा भी मलाईदार है.

umesh said...

रवि भाई ,सुप्रभात
आज ही मेरे बालसखा से हिन्दी सीखा हूँ ,

पहली पन्क्ति आपको लिखा हूँ .
ब्लाग लिखने का शौक चर्राया है ,

हिन्दी फ़ोन्ट हामे भाया है.
शेष बाद मे
आपका नया नया
उमेश देशमुख
पुनः रतलामी सेव के बाद पहली बार दूसरी रतलामी वस्तु का स्वाद चखा .

Post a Comment

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.