व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

***************************************************************

Google
 

Wednesday, April 01, 2009

नीरो बर्निंग हिन्दी

Nero burning hindi

वैसे तो हिन्दी नामधारी फ़ाइलों व फ़ोल्डरों को सीडी/डीवीडी रोम डिस्क पर कई तरीके से बर्न किया जा सकता है,
और यदि आप लिनक्स में हैं (शायद सेब में भी कोई समस्या नहीं?) तो फिर तो कोई समस्या ही नहीं है. विंडोज में विस्ता व 7 में अंतर्निर्मित सीडीराइटरों के जरिए हिन्दी नामधारी फ़ाइलों व फ़ोल्डरों को सीडी में सीधे रेकार्ड किया जा सकता है. परंतु ये उतने उन्नत नहीं होते और इनमें बहुत सी कमियाँ होती हैं - जैसे कि मल्टी सेसन डिस्क तैयार करने के लिए बढ़िया सेवा जिससे कि रेकार्ड की हुई सीडी हर कम्प्यूटर पर बढ़िया चल सके, यह नीरो जैसे विशुद्ध सीडी बर्निंग प्रोग्रामों में ही उपलब्ध होता है.

clip_image002

नीरो बर्निंग रोम के नए संस्करण (ट्रायल संस्करण 9.2.6 यहाँ से डाउनलोड करें) में हिन्दी नामधारी फ़ाइलों व फ़ोल्डरों को बिना किसी समस्या के बढ़िया तरीके से सीडी/डीवीडी पर रेकार्ड कर सकते हैं. यही नहीं, आप अपने सीडी/डीवीडी का नाम भी हिन्दी में रख सकते हैं. मैंने छत्तीसगढ़ी भाषा के केडीई अनुप्रयोगों को हिन्दी नाम देकर तथा इस डीवीडी को भी हिन्दी नाम देकर रेकार्ड किया है और इस हिन्दी नामधारी डीवीडी को किसी दूसरे कम्प्यूटर पर चलाने में कोई समस्या नहीं आई.

5 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

संजय बेंगाणी said...

चलो जी अच्छी बात है. धीरे धीरे सब ठीक हो जाएगा.

अजित वडनेरकर said...

मैं एक्सपी पर हूं। यानी आप यह कहना चाहते हैं कि फिलहाल मैं हिन्दी फाइलनेम बर्न नहीं कर सकता। मैं इसे कई बार भुगत चुका हूं। सफर का बैकअप पीसी से जब सीडी पर लिया और फिर उसे लैपटाप पर चलाया तो सारी फाईलों के नाम गड़बड़ हो चुके थे। महिनों लग गए उन्हें ठीक करने में।

Raviratlami said...

जी नहीं, अजीत भाई. शायद मुझसे स्पष्ट करने में चूक हो गई. नीरो बर्निंग रोम विंडोज व लिनक्स दोनों के लिए ही उपलब्ध है. मैंने इसे विंडोज एक्सपी पर ही प्रयोग किया है और ये हिन्दी के लिए बढ़िया काम करता है.

Anonymous said...

जानकारी केलिए शुक्रिया.....
मे कुछ जान ना चाहता हूँ वो ये हे की..रीसेंट्ली मे यूज़र फ्रेंड्ली टूल केलिए डुंड रहा ता और मूज़े मिला "क्विलपॅड".....आप भी इसीका इस्तीमाल करते हे काया...?
सुना हे की "क्विलपॅड" मे रिच टेक्स्ट एडिटर हे और वो 9 भाषा मे उपलाभया हे...! आप चाहो तो ट्राइ करलीजीएगा...
www.quillpad.in

महामंत्री - तस्लीम said...

बहुत ही अच्‍छी और काम की जानकारी प्रदान की है। आभार।

-----------
तस्‍लीम
साइंस ब्‍लॉगर्स असोसिएशन

Post a Comment

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.