व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

***************************************************************

Google
 

Sunday, March 15, 2009

ब्लॉगिंग बेसिक्स और ब्लॉगिंग फंडा सीखना चाहते हैं? इंडिया ब्लॉग स्कूल में आपका स्वागत है.

india blog school1

यह प्रकल्प देश-विदेश के जाने माने ब्लॉगर अमित अग्रवाल का है. अमित अग्रवाल आईआईटी ग्रेजुएट हैं, उनका ब्लॉग करोड़ों ब्लॉगों के बीच, तमाम विश्व के टॉप 200 ब्लॉग में शुमार है, और उन्होंने भारत में ब्लॉगिंग की दशा-दिशा तय करने में भी भूमिका निभाई है.

india blog school2

 इंडिया ब्लॉग स्कूल अपने तरह का पहला, अकेला, अ-लाभकारी संकल्पना है जिसमें ब्लॉगरों को ब्लॉगिंग बेसिक्स से लेकर ब्लॉगिंग तकनीक तक की समस्त जानकारियाँ हर संभव उपाय – ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध करवाई जाती हैं. पिछले दिनों इंडिया ब्लॉग स्कूल के सौजन्य से आगरा में ब्लॉगिंग सेमीनार का आयोजन किया गया था. भविष्य में भी विभिन्न शहरों में ऐसे सेमीनार करने की योजनाएँ हैं. हाल-फिलहाल, इंडिया ब्लॉग स्कूल के साइट में उपलब्ध सामग्री से आप अपने ब्लॉगिंग बेसिक्स में धार और ब्लॉगिंग फंडे में निखार ला सकते हैं. कुछ काम की कड़ियाँ हैं- (ध्यान दें - सामग्री अंग्रेजी में है)

गुरुओं से ब्लॉगिंग सलाह, ब्लॉगिंग गाइड और ब्लॉगिंग आचार संहिता, ब्लॉगिंग के लिए सामान्य टिप्स, कमाई के लिए ब्लॉगिंग इत्यादि पर धीर गंभीर आलेखों के लिए इस कड़ी पर जाएँ.

ब्लॉग परिचय, ब्लॉग कैसे बनाएँ, सफल ब्लॉगर कैसे बनें इत्यादि इत्यादि संबंधी वीडियो प्रस्तुति देखने के लिए इस कड़ी पर चटका लगाएँ. यहाँ पर  सफल ब्लॉग कैसे बनाएँ वीडियो देखना भूलें नहीं.

ब्लॉगिंग फॉर डमीज आपने अभी तक पढ़ी या नहीं? ऐसे ही और भी काम की ब्लॉगिंग किताबों की जानकारी के लिए यहाँ जाएँ

विश्व के कुछ चुनिंदा, बढ़िया, जानकारी सम्पन्न ब्लॉग जिनमें से कुछेक आप पढ़ते होंगे, बहुत कुछ छूट भी रहे होंगे. समग्र सूची यहाँ देखें.

सब कुछ पढ़-देख लिया. अभी भी बहुत सारा प्रश्न मन में उमड़-घुमड़ रहा है. ब्लॉगिंग फोरम है ना! पूछ लो जो पूछना है.

ईमेल से पूछना चाहें तो पता  - help@blogschool.in है.

----

5 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

ज्ञानदत्त । GD Pandey said...

सब सिखा देंगे तो इधर उधर से सीखने को बचेगा क्या?

संगीता पुरी said...

अच्‍छी जानकारी दी आपने ... धन्‍यवाद।

नरेश सिह राठौङ said...

बहुत अच्छी जानकारी दी है । काम मे लेकर देखेगें

Malaya said...

बड़ी काम की बातें हैं जी। लेकिन टाइम खोटी करने को क्या यही काम बचा है? तकनीक पर माथा घिसने से ज्यादा जरूरी कन्टेन्ट है।

फिलहाल अच्छा बताया जी। शुक्रिया।

Amit Agarwal said...

धन्‍यवाद।

Post a Comment

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.