व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

***************************************************************

Google
 

Saturday, March 14, 2009

आइए, बनाएँ अपने कम्प्यूटर डिस्प्ले को हिन्दी मित्र

आपके कम्प्यूटर पर हिन्दी कैसे दिखाई देती है? बेकार-बदसूरत-अपठनीय सा? उसपर थोड़ा रंग-रोगन आप कर सकते हैं ताकि वो जरा सुंदर दिखाई दे. आइए, देखते हैं कैसे.

पिछली पोस्ट पर अनिल की टिप्पणी थी – “हिंदी पढ़ने के लिये सबसे बढ़िया browser मुझे अव तक "सफारी" लगा। सफारी में फौंट बहुत ही सुंदर दिखते हैं और पढ़ने में बहुत आसानी होती है। लिनक्स औपरेटिंग सिस्टम में भी हिंदी (और अन्य भारतीय भाषाओं) को पढ़ने-लिखने का बहुत ताकतवर जुगाड़ है।“

वैसे, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि लिनक्स तंत्र में हिंदी पढ़ने-लिखने और प्रदर्शित करने का बहुत ताकतवर जुगाड़ है – क्योंकि उसमें प्रायः हर चीज को आप अपने मनमाफिक संपादित कर सकते हैं – कुंजीपट को भी.

chhattisgarhi on windows dolphin

(हिन्दी अनुप्रयोग संस्थापित करने पर विंडोज एक्सपी पर डिफाल्ट हिन्दी प्रदर्शन )

विंडोज एक्सपी का डिफॉल्ट प्रदर्शन हिन्दी मित्र नहीं है. इसमें यदि आप हिन्दी के अनुप्रयोग संस्थापित करते हैं तो हिन्दी अनुप्रयोगों के मेन्यू इत्यादि एरियल एमएस यूनिकोड में आमतौर पर प्रदर्शित होते हैं जो कि बहुत ही भोंडा फोंट है हिन्दी के लिहाज से. छोटे रूप में उसे पढ़ने में भी दिक्कत आती है. इसे बदल कर मंगल किया जा सकता है, तथा क्लीयर टाइप विकल्प चुनकर इसे सुंदर, पठनीय बनाया जा सकता है. निम्न चरण दर चरण युक्ति अपनाएँ व अपने विंडोज एक्सपी के डिस्प्ले को सही रूप दें (विंडोज विस्ता व 7 में हिन्दी विकल्प चुनने पर आमतौर पर ये सेटिंग स्वचालित लागू हो जाते हैं)

hindi mitra blogvani

(विंडोज एक्सपी पर हिंदी मित्र सेटिंग लागू करने के बाद का प्रदर्शन)

(1) डेस्कटॉप के खाली स्थान पर दायाँ क्लिक करें और चुनें प्रापर्टीज. डिस्प्ले प्रापर्टीज नाम की एक खिड़की खुलेगी. उसमें एपीयरेंस टैब पर क्लिक करें और फांट साइज – लार्ज फोंट चुनें और एप्लाई पर क्लिक करें.

properties

(2) डिस्प्ले प्रापर्टीज खिड़की पर ही इफेक्ट्स बटन पर क्लिक करें. नई प्रकट खिड़की पर ‘यूज द फालोइंग मैथड टू स्मूथ एज आफ स्क्रीन फोंट’ ड्रापडाउन विकल्प में क्लीयर टाइप चुनें. ओके पर क्लिक करें.

appearence - advanced

(3) डिस्प्ले प्रापर्टीज खिड़की पर ही एडवांस्ड बटन पर क्लिक करें. नई प्रकट हुई एडवांस्ड एपीयरेंस खिड़की पर जहाँ एक्टिव विंडो लिखा दिखेगा, उस पर क्लिक करें. अब नीचे ड्राप डाउन सूची में फोंट विकल्प में मंगल चुनें. अन्य आइटमों के लिए भी मंगल चुनें, और आकार १२-१४ (बेहतर, मनमाफिक प्रदर्शन के लिए कुछ प्रयोग कर सकते हैं) चुनें. ओके पर क्लिक करें, एप्लाई पर क्लिक करें, और एक बार फिर ओके पर क्लिक करें.

advanced - active window

आपके कंप्यूटर का डिस्प्ले हो गया ना हिन्दी मित्र?

5 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

जगदीश भाटिया said...

रवि जी,

मेरे कंप्यूटर पर मंगल फॉंट तो स्थापित है मगर एक्टिव विंडो के फॉंट ऑप्शन में यह फॉंट नजर नहीं आ रहा। क्या वजह हो सकती है?

Raviratlami said...

वजह बता पाना तो बड़ा मुश्किल है. ड्रापडाउन सूची में मंगल दिखाई देना चाहिए. मंगल दोबारा इंस्टाल कर देखें या फिर आप लोहित या गार्गी जैसे हिन्दी के दीगर यूनिकोड फ़ॉन्ट इस्टाल कर उन्हें चुनकर कोशिश कर देखें.

संजय बेंगाणी said...

तंत्र हिन्दी के लिए स्वतः मंगल ही लेता है, अतः अन्य फोण्ट पर कैसा दिखता है पता नहीं.

हिमांशु । Himanshu said...

एक्टिव विंडो में मंगल फांट तो नजर नहीं आ रहा । लोहित या गार्गी कहां मिलेंगे?

Raviratlami said...

@हिमांशु -

कुछ यूनिकोड हिन्दी फ़ॉन्ट आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं -

http://www.wazu.jp/gallery/Fonts_Devanagari.html

Post a Comment

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.

Loading