व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

***************************************************************

Google
 

Friday, March 13, 2009

हिन्दी मित्र : विंडोज 7

इंटरनेट एक्सप्लोरर का नया, संस्करण 8 बीटा  (आरसी1) यूं तो बढ़िया, तेज चलता है परंतु जब विंडोज एक्सपी पर संस्थापित किया जाता है तो यह हिन्दी पाठों की ऐसी-तैसी कर देता है. ब्लॉगवाणी का यह स्क्रीनशॉट देखें जिसे संजीत त्रिपाठी ने इस समस्या के बारे में बताते हुए मुझे भेजा –

IE8-1

संयोग से उस वक्त मैं भी इंटरनेट एक्सप्लोरर, संस्करण 8 बीटा की जांच परख कर रहा था, और मुझे यह समस्या दिखाई नहीं दी. जैसा कि नीचे के स्क्रीनशॉट में दिया गया है –

 ie8

मैंने उन्हें बताया कि मेरे कम्प्यूटर पर तो सब सही दिख रहा है, कृपया अपने कम्प्यूटर की एनकोडिंग इत्यादि सेटिंग को जांचें. परंतु बाद में ध्यान आया कि मैं उस वक्त विंडोज 7 पर था, और संभवत: संजीत त्रिपाठी को समस्या विंडोज एक्सपी पर रही होगी. मैंने इंटरनेट एक्सप्लोरर 8 को विंडोज एक्सपी पर संस्थापित किया और चलाकर देखा तो पाया कि समस्या यथावत् है. विंडोज एक्स पी पर इंटरनेट एक्सप्लोरर 8 कुछ हिन्दी की साइटों पर यह हिन्दी को कचरा कर देता है (प्रमुखत: ब्लॉगवाणी) तो कुछ हिन्दी साइटों को सही दिखाता है.

क्या कहें? विंडोज 7हिन्दी मित्र है? हाँ, शायद.

3 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

संजय बेंगाणी said...

बीटा है अभी...अतः दुश्मन न कहा जाय.

हिमांशु । Himanshu said...

विंडोज एक्सपी प्रयोग करता हूं, और इसीलिये शायद फ़ायरफ़ोक्स सबसे ज्यादा प्रयोग में लाता हूं । धन्यवाद ।

Anil said...

हिंदी पढ़ने के लिये सबसे बढ़िया browser मुझे अव तक "सफारी" लगा। सफारी में फौंट बहुत ही सुंदर दिखते हैं और पढ़ने में बहुत आसानी होती है। लिनक्स औपरेटिंग सिस्टम में भी हिंदी (और अन्य भारतीय भाषाओं) को पढ़ने-लिखने का बहुत ताकतवर जुगाड़ है।

Post a Comment

आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद.
कृपया ध्यान दें - स्पैम (वायरस, ट्रोजन व रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त)टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन न चाहते हुए भी लागू है. अतः आपकी टिप्पणियों को यहां पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है.

ओरकुट में साझा करें