व्यंग्यविविध | तकनीकीहिन्दीछींटें और बौछारें

***************************************************************

Google
 

Wednesday, October 08, 2008

लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के सृजक लिनुस टॉरवाल्ड्स का ब्लॉग : सादा जीवन उच्चविचार?

linus torwalds blog 2

नेट की दुनिया पर अगर आपका वजूद है, तो यकीनन आपका कोई न कोई एक ब्लॉग होगा. लिनुस टॉरवाल्ड्स का भी होगा? अब तक तो नहीं था, मगर, लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के सृजक, लिनुस टॉरवाल्ड्स भी अंतत: पिछले हफ़्ते से ब्लॉग लेखन में कूद पड़े. और वे नक़ली स्टीव जॉब्स की तरह नक़ली नहीं हैं, पूरे असली हैं.

उनका ब्लॉग – लिनुस का ब्लॉग सादा जीवन उच्च विचार को इंगित करता है. ब्लॉगर प्लेटफ़ॉर्म पर एकदम सादे, सरल टैम्प्लेट पर बिना किसी साज सज्जा के है उनका ब्लॉग. और उन्होंने अपने इस पोस्ट में एक सतर्क पिता के रूप में अपने बच्चों को इंटरनेट के उचित उपयोग संबंधी विचार लिखे हैं.

अब आप वहां आई टिप्पणियों का आनंद लें – लोग बाग़ लिनुस को सीख दे रहे हैं पट्टी पढ़ा रहे हैं कुछ इस तरह:

एक ने टिप्पणी लिखी – आपने ब्लॉगर का प्रयोग क्यों किया? वर्डप्रेस क्यों नहीं? वर्डप्रेस तो मुफ़्त उपलब्ध, ओपन सोर्स ब्लॉग अनुप्रयोग है, जबकि ब्लॉगर का प्रयोग सिर्फ गूगल के सर्वरों पर ही किया जा सकता है.

एक का कहना था – आप सादा सरल ब्लॉगर का प्रयोग ब्लॉग के लिए क्यों कर रहे हैं? आपको तो गिट (git) का प्रयोग करना था – वो ज्यादा गीकी होता!

एक दूसरे बंधु लिनुस को सलाह देने लगे – आप अपने फोटो इंटरनेट पर टांगने के लिए फ्लिकर या पिकासा का प्रयोग कर सकते हैं.

अगली टिप्पणी है – आपने ब्लॉगर का प्रयोग ब्लॉग लेखन के लिए क्यों किया? आपको तो अपना स्वयं का डोमेन लेकर वर्डप्रेस इत्यादि (या गिट के प्रयोग से) के जरिए ब्लॉग लिखना चाहिए.

एक और टिप्पणी है – आपने ब्लॉगर का चुनाव रेंडमली कर लिया या देख-परख कर किया? यदि आप इसबारे में बताएंगे तो बढ़िया स्टोरी बनेगी.

संबंधित आलेख:

लिनुस टॉरवाल्ड्स से साक्षात्कार (हिन्दी में)

लिनुस टॉरवाल्ड्स ने ब्लॉग लिखना क्यों शुरू किया (साक्षात्कार अंग्रेज़ी में)

लिनुस टॉरवाल्ड्स फैक्ट शीट (अंग्रेज़ी में)

चित्र : साभार – लिनुस टॉरवाल्ड्स फैक्ट शीट

---

tag – linus torwalds blog, linus’ blog

4 टिप्पणियाँ./ अपनी प्रतिक्रिया लिखें:

Nataraj said...

मुझे भी यही जानना है, ब्लॉगर पर क्यों?

Ranjan said...

धन्यवाद.. हम भी मिल लिये लिनुस जी से..

Ankit said...

There is a great similarity between unix and Linus Torvalds. Both of the them had came to this world at the same year.

I really like Linus, Because He had turn their Hobby into a Great Operating System.
Therefor I like this Blog Also.
Ankit

प्रदीप मानोरिया said...

आपके मेरे ब्लॉग पर पधार कर उत्साह वर्धन के लिए धन्यबाद. पुन: नई रचना ब्लॉग पर हाज़िर आपके मार्ग दर्शन के लिए कृपया पधारे और मार्गदर्शन दें